Showing posts with label GURANTEE. Show all posts
Showing posts with label GURANTEE. Show all posts

Friday, 13 July 2018

10th JULY CURRENT AFFAIRS IN HINDI

1. आईएससीएफ और आईएससीआई कार्यक्रम लांच किए गए
आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय में राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री हरदीप एस. पुरी ने कहा है कि स्‍मार्ट सिटीज फेलोशिप और इंटर्नशिप कार्यक्रम से युवाओं को शहरी नियोजन एवं गवर्नेंस के विभिन्‍न पहलुओं का अनुभव करने का अवसर प्राप्‍त होगा।
  • स्‍मार्ट सिटी डिजिटल भुगतान पुरस्‍कार के शुभारंभ की घोषणा करते हुए श्री पुरी ने कहा कि इसका उद्देश्‍य डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के साथ-साथ अभिनव डिजिटल भुगतान पहलों को अपनाने के लिए स्‍मार्ट सिटीज को प्रोत्‍साहित करके ‘डिजिटल इंडिया’ को बढ़ावा देना और भारत के शहरी निवासियों के जीवन को सरल बनाना है।
  • श्री पुरी ने ‘अमृत’ और ‘स्‍मार्ट सिटी मिशन’ के तहत अनेक नई पहलों का शुभारंभ किया।
  • इनमें इंडिया स्‍मार्ट सिटीज फेलोशिप (आईएससीएफ) कार्यक्रम, इंडिया स्‍मार्ट सिटीज इंटर्नशिप (आईएससीआई) कार्यक्रम और स्‍मार्ट सिटीज डिजिटल भुगतान पुरस्‍कार 2018 तथा स्‍मार्ट सिटी मिशन के तहत ‘सिटीज’ चैलेंज शामिल हैं।  वहीं, ‘अमृत’ के तहत प्रायोगिक आधार पर 25 शहरों में स्‍थानीय क्षेत्र योजना (लैप)/शहरी नियोजन योजना (टीपीएस) क्रियान्वित की जाएगी।
  • इंडिया स्‍मार्ट सिटीज फेलोशिप (आईएससीएफ) कार्यक्रम का उद्देश्‍य विशेषकर स्‍मार्ट सिटी और सामान्‍य रूप से शहरी नवीकरण क्षेत्र में इच्‍छुक युवाओं को मूल्‍यवान अनुभव प्रदान करना है।
2. प्रधानमंत्री मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने नोएडा में मोबाइल उत्पादन यूनिट काउद्घाटन किया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी और कोरिया गणराज्‍य के राष्‍ट्रपति श्री मून जेई-इन ने आज नोएडा में सैमसंग इंडिया इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स प्राइवेट लिमिटेड की एक विशाल मोबाइल उत्‍पादन यूनिट का उद्घाटन किया।
  • इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने इसे भारत को एक वैश्विक विनिर्माण हब (केन्‍द) बनाने की यात्रा में एक विशेष मौका बताया।
  • उ‍न्‍होंने कहा कि लगभग 5000 करोड़ रुपये के निवेश से न केवल भारत के साथ सैमसंग के कारोबारी संबंध सुदृढ़ होंगे, बल्कि यह भारत और कोरिया के बीच संबंधों के संदर्भ में भी अत्‍यंत महत्‍वपूर्ण है।
3. सरकार ने शैक्षणिक उत्कृष् संस्थान’ घोषित किए
सरकार ने 6 उत्‍कृष्‍ट संस्‍थानों का चयन किया है, जिनमें से 3 संस्‍थान सार्वजनिक क्षेत्र के और 3 संस्‍थान निजी क्षेत्र के हैं।
  • एक उच्‍चाधिकार प्राप्‍त समिति (ईईसी) ने अपनी रिपोर्ट में 6 संस्‍थानों (3 संस्‍थान सार्वजनिक क्षेत्र से और 3 संस्‍थान निजी क्षेत्र से) का चयन ‘उत्‍कृष्‍ट संस्‍थानों’ के रूप में करने की सिफारिश की थी।
इन संस्‍थानों का विवरण नीचे दिया गया है –
  • सार्वजनिक क्षेत्र : (i) भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरू, कर्नाटक (ii) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मुंबई, महाराष्ट्र और (iii) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली।
  • निजी क्षेत्र : (i) जियो इंस्टीट्यूट (रिलायंस फाउंडेशन) पुणे, ग्रीन फील्ड श्रेणी के तहत (ii) बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज, पिलानी, राजस्थान; और (iii) मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन, मणिपाल, कर्नाटक।
4. भारतीय रेलवे ने प्रथम डबल स्टैक ड्वार्फ कंटेनर सेवा का शुभारंभ किया
वित्‍त, कॉरपोरेट मामले, रेल और कोयला मंत्री श्री पीयूष गोयल के मार्गदर्शन में भारतीय रेलवे ने ‘डबल स्‍टैक ड्वार्फ कंटेनर’ सेवाओं का शुभारंभ किया है, जिसका उद्देश्‍य घरेलू कारगो के लिए नये डिलीवरी मॉडल के जरिए यातायात के उस स्‍तर को फिर से हासिल करना है, जिसमें विगत वर्षों के दौरान कमी देखने को मिली थी।
  • माल ढुलाई (फ्रेट) करने वाली इस ट्रेन को 07 जुलाई, 2018 को पश्चिमी रेलवे के राजकोट रेलवे स्‍टेशन से उसके प्रथम वाणिज्यिक परिचालन के दौरान झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
  • इस ट्रेन की बुकिंग कनालुस स्थित रिलायंस रेल साइडिंग से लेकर हरियाणा राज्‍य के रेवाड़ी तक के लिए की गई थी। यह 82 कंटेनर पॉलीप्रोपिलीन ग्रैन्यूल्‍स से भरी हुई थी।
  • ‘डबल स्‍टैक ड्वार्फ कंटेनर’ सेवा से भारतीय रेलवे को 18.50 लाख रुपये का बढ़ा हुआ राजस्‍व प्राप्‍त हुआ है।
5. गृह मंत्री ने शिलांग में पूर्वोत्तर परिषद के 67वें पूर्ण अधिवेशन की अध्यक्षता की  
केंद्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने पूर्वोत्तर राज्यों को पूर्वोत्तर परिषद (एनईसी) की लंबित परियोजनाओं पर तेजी से काम करने तथा धनराशि का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के लिए कहा है।
  • शिलोंग में एनईसी के 67वें पूर्ण अधिवेशन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एनईसी और पूर्वोत्तर राज्यों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सभी लंबित परियोजनाएं समयबद्ध तरीके से पूरी हों।
  • गृह मंत्री ने हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा जारी 4500 करोड़ रुपये की धनराशि का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र में सिविल सोसाइटी बहुत शक्तिशाली माध्यम है और सभी विकास कार्यक्रमों में इन्हें जोड़ा जाना चाहिए।
6. संस्कृति मंत्रालय नई दिल्ली में पहले भारत पर्यटन मार्ट’ का आयोजन करेगा
केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री के. जे. अल्फोंस ने घोषणा करते हुए कहा कि राज्य/ केंद्र शासित प्रदेशों तथा भारतीय पर्यटन व अतिथि सत्कार परिसंघ (एफएआईटीएच) के सहयोग से पर्यटन मंत्रालय 16 से 18 सितंबर, 2018 तक नई दिल्ली के विज्ञान भवन में  ‘भारत पर्यटन मार्ट’ (आईटीएम) का आयोजन करेगा।
  • विश्व के अन्य देशों में आयोजित होने वाले पर्यटन मार्ट को ध्यान में रखते हुए ‘भारत पर्यटन मार्ट’ का आयोजन किया जा रहा है।
  • इस आयोजन से पर्यटन व अतिथि सत्कार से जुड़े सभी हितधारकों को विचार-विमर्श करने का मौका मिलेगा और उन्हें व्यापार से जुड़े अवसरों की जानकारी मिलेगी।
7. शहाबाद-भोजपुर क्षेत्र के सोन नहर प्रणाली के पक्कीकरण प्रोजेक् को एडीबी की मंजूरी
विद्युत तथा नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री आर.के. सिंह ने दिल्‍ली में अपने कार्यालय में बिहार केशहाबाद-भोजपुरक्षेत्र के सोन नहर प्रणाली के पक्‍कीकरणप्रोजेक्‍ट की प्रगति की समीक्षा हेतु एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के अधिकारियों एवं वित्‍त मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक की।
  • बैठक में एडीबी के प्रतिनिधियों ने बताया कि एडीबी ने इस प्रोजेक्‍ट को मंजूरी दे दी है।
  • श्री आर.के. सिंह ने एडीबी के प्रतिनिधियों एवं वित्त मंत्रालय के अधिकारियों से कहा कि परियोजना के विभिन्‍न चरणों को संपन्‍न करने हेतु समय सीमा तय की जानी चाहिए।
  • बैठक में तय हुआ कि वित्‍त मंत्रालय का आर्थिक कार्य विभाग 17 जुलाई, 2018 तक कंसलटेंट बहाल करने के लिए स्‍वीकृति दे देगा एवं एडीबी के कंसलटेंट जुलाई के अंत तक अपना काम शुरू कर देंगे।
  • गौरतलब है कि 503 मिलियन डालर (3272.49 करोड़ रुपए) की संभावित लागत की परियोजना में एडीबी द्वारा 352 मिलियन डालर की सहायता प्रदान की जा रही है।
8. अभिनेता कवि कुमार आजाद का 46 वर्ष की उम्र में निधन
अभिनेता कवि कुमार आजाद, जो लोकप्रिय सिटकॉम "तारक मेहता का उल्टा चश्मा" में डॉ हंसराज हाथी के किरदार  के लिए जाने जाते हैं, का दिल का दौरा पडने से निधन हो गया हैं
  • आज़ाद ने अभिनेता निर्मल सोनी की जगह डॉ हाथी का किरदार निभाया, जिन्होंने शो की शुरुआत के बाद से एक साल तक यह भूमिका निभाई थी।

9th JULY CURRENT AFFAIRS IN HINDI

1. प्रकाश जावड़ेकर 17वें विश्व संस्कृत सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर कनाडा के वैंकूवर में 9 जुलाई से 13 जुलाई, 2018 तक आयोजित होने वाले 17वें विश्व संस्कृत सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।
  • इस सम्मेलन में 500 से अधिक विद्वान एवं 40 से अधिक देशों के शिष्टमंडल भाग लेंगे तथा विभिन्न विषयों पर शोध पत्र प्रस्तुत करने के द्वारा अपने ज्ञान का आदान प्रदान करेंगे।
  • इतिहास एवं वैदिक साहित्य में महिलाओं की शिक्षा, संस्कृत बौद्ध धर्म मनुस्मृति, योगशाला से आगे मीमांशा, युक्तिदीपिका का सांख्य के लिए स्थान गढ़ना, भागवत पुराण टिप्पणीकारों को प्रस्तुत करना, गार्गीयाज्योतिष पर अनुसंधान जैसे एक दर्जन से अधिक विषयों पर एक विशेष पैनल चर्चा की जाएगी।
  • पांच दिनों के सममेलन के दौरान विभिन्न विषयों पर 500 से अधिक शोध पत्र प्रस्तुत किए जाने की उम्मीद है।
  • इस सम्मेलन का उद्वेश्य विश्व भर में लोगों द्वारा संस्कृत भाषा को बढ़ावा देना, संरक्षित करना एवं व्यवहार में लाना है।
  • विश्व संस्कृत सम्मेलन का आयोजन दुनिया भर के विभिन्न देशों में प्रत्येक तीन वर्षों में एक बार किया जाता है और भारत में तीन बार इसका आयोजन किया जा चुका है।
2. प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरीके कार्यान्वयन के तीन वर्षों के भीतर 51 लाख घरों कोअनुमोदन
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के कार्यान्वयन के तीन वर्षों के भीतर करोड़ घरों की वैधीकृत मांग के मुकाबले 51 लाख रिहाइशी इकाइयों को स्वीकृति दी गई है।
  • यह पहले की आवास योजना के मुकाबले एक बड़ी छलांग है जिनमें कार्यान्वयन के नौ वर्षों के भीतर केवल 12.4 लाख घरों को अनुमोदित किया गया।
  • 51 लाख अनुमोदित घरों में से 28 लाख घरों का नींव से संबंधित कार्य संपन्न हो चुका है और वे पूर्णता के विभिन्न चरणों में हैं।
  • इसके अतिरिक्त, 8 लाख से अधिक घर बन कर पहले से तैयार हो चुके हैं और लगभग 8 लाख घरों में लाभार्थियों ने रहना आरंभ भी कर दिया है।
  • भारत सरकार मिशन की अवधि 2022 के आखिर तक ‘सभी के लिए आवास‘ उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।  
3. आरबीआई ने अलवर शहरी सहकारी बैंक का लाइसेंस रद्द किया
भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा कि राजस्थान के अलवर में अलवर शहरी सहकारी बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है क्योंकि यह अन्य कारणों के साथ ही अपने जमाकर्ताओं को पूरी तरह से भुगतान करने की स्थिति में नहीं है।
  • आरबीआई ने कहा कि बैंक की मौजूदा वित्तीय स्थिति इसके पुनरुत्थान के लिए कोई गुंजाइश नहीं छोड़ती है, और कहा कि लाइसेंस रद्द करना 5 जुलाई को कारोबार के बंद होने से प्रभावी है।
4. सीजीएफ एएसी में एशिया का प्रतिनिधित्व करेंगी दीपिका पल्लीकल
स्क्वाश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल को राष्ट्रमंडल खेल संघ (सीजीएफ) के प्रतिष्ठित एथलीट सलाहकार आयोग में एशिया के प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • नियुक्ति सीजीएफ द्वारा की गई है।
  • अगस्त 2017 में सीजीएफ एथलीट सलाहकार आयोग का प्रस्ताव दिया गया था।
  • प्रत्येक महाद्वीप का प्रतिनिधित्व CGFAAC में एक एथलीट द्वारा किया जाता है।
5. उदय कुमार वर्मा बीसीसीसी सदस्य नियुक्त
पूर्व सूचना एवं प्रसारण सचिव उदय कुमार वर्मा को प्रसारण सामग्री शिकायत परिषद का सदस्य नियुक्त किया गया है,
  • सामान्य मनोरंजन चैनलों के लिए बीसीसीसी स्वयं नियामक निकाय है।
  • मध्य प्रदेश कैडर से 1976 बैच के पूर्व आईएएस अधिकारी वर्मा ने परिषद की हाल की बैठक में भाग लिया।
6. 'द इंग्लिश पैशेंट' 50 वर्षों में सर्वश्रेष्ठ मैन बुकर पुरस्कार विजेता
प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरस्कार के पांच दशकों का जश्न मनाते हुए माइकल ओन्डाटजे के 'द इंग्लिश पैशेंट' को मैन बुकर पुरस्कार का अब तक का सर्वश्रेष्ठ विजेता नामित किया गया।
  • 'द इंग्लिश पैशेंट' ने 1992 में बुकर जीता और इस पर राल्फ फिएन्स और जूलियट बिनोच अभिनीत 1996 की फिल्म बनाई गई, जिसने नौ अकादमी पुरस्कार जीते।
7. जिम्नास्टिक विश्वकप में दीपा कर्माकर ने स्वर्ण जीता
चोट के कारण लगभग दो वर्षों की लंबी अवधि के बाद लौटने के बाद, भारत की प्रमुख जिमनास्ट दीपा कर्माकर ने तुर्की के मेर्सिन में एफआईजी आर्टिस्टिक जिमनास्टिक वर्ल्ड चैलेंज कप के वॉल्ट इवेंट में स्वर्ण पदक जीता।
  • त्रिपुरा की 24 वर्षीय दीपा, जो 2016 के रियो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रही, ने यहां स्वर्ण जीतने के लिए 14.150 का स्कोर बनाया।
  • वह 13.400 के स्कोर के साथ क्वालिफिकेशन में सबसे ऊपर रही।
  • विश्व चैलेंज कप में दीपा का यह पहला पदक है।
8. मेघालय के पूर्व राज्यपाल एम एम जैकब का निधन
वरिष्ठ कांग्रेस नेता और मेघालय के पूर्व एम एम जैकब का उम्र से संबंधित बीमारियों के कारण निधन हो गया है। वह 90 वर्ष के थे।
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री जैकब ने 80 के दशक में राज्य सभा के उप सभापति के रूप में भी कार्य किया था।
  • जैकब ने केरल राज्य कांग्रेस कमेटी के महासचिव और खजांची व केरल राज्य सेवा दल बोर्ड के अध्यक्ष और कई वर्षों तक एआईसीसी के निर्वाचित सदस्य के रूप में कार्य किया था।

Friday, 6 July 2018

5th JULY CURRENT AFFAIRS IN HINDI

1. प्रवासियों और स्वदेश वापसी करने वाले लोगों के राहत और पुनर्वास की वृहत योजना कोमंजूरी
प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने ‘प्रवासियों और स्‍वदेश वापसी करने वाले लोगों के राहत व पुनर्वास’ की वृहत योजना के अंतर्गत गृह मंत्रालय की 8 वर्तमान योजनाओं को मार्च, 2020 तक जारी रखने की मंजूरी दे दी है।
  • 2017-18 से 2019-20 के दौरान इस उद्देश्‍य के लिए वित्‍तीय अनुमान 31,83 करोड़ रुपये होगा।
  • वर्षवार वित्‍तीय अनुमान 2017-18 के लिए 911 करोड़ रुपये, 2018-19 के लिए 1372 करोड़ रुपये और 2019-20 के लिए 900 करोड़ रुपये है।
  • इन योजनाओं से शरणार्थियों, विस्‍थापित लोगों आतंक/जा‍तीय हिंसा से पीडि़त तथा सीमा पार से होने वाली फायरिंग से पीडि़त और खान/आईईडी विस्‍फोट व साम्‍प्रदायिक हिंसा के पीडि़तों को राहत व पुनर्वास प्रदान किया जाएगा।
योजनाएं निम्‍ हैं:-
  • पाक अधिकृत जम्‍मू कश्‍मीर (पीओजेके) से विस्‍थापित परिवारों तथा जम्‍मू कश्‍मीर राज्य में निवास कर रहे चांब के पुनर्वास के लिए एकमुश्‍त केंद्रीय सहायता।
  • सीमा भूमि समझौते के अंतर्गत भारत और बांग्‍लादेश के बीच रिहायशी इलाकों के हस्‍तांतरण के पश्‍चात बांग्‍लादेशी व कूच बिहार जिले के रिहायशी इलाकों में पुनर्वास पैकेज तथा अवसंरचना का उन्‍नयन।
  • तमिलनाडु और ओडिशा के कैंपों में रह रहे श्रीलंकाई शरणार्थियों को राहत सहायता।
  • तिब्‍बती शरणस्‍थलों में प्रशासनिक और सामाजिक कल्‍याण के परिव्‍यय के लिए पांच वर्षों तक केंद्रीय तिब्‍बती राहत समिति (सीटीआरसी) को वित्‍तीय सहायता।
  • त्रिपुरा के राहत कैंपों में रह रहे ब्रुस के रख-रखाव के लिए त्रिपुरा सरकार को वित्‍तीय सहायता।
  • त्रिपुरा के ब्रुस/रियांग परिवारों का मिजोरम में पुनर्वास।
  • 1984 के सिक्‍ख विरोधी दंगों के मृतकों के लिए राहत राशि को बढ़ा कर पांच लाख रुपये किया गया।
  • आतंक/जा‍तीय हिंसा से पीडि़त तथा सीमा पार से होने वाली फायरिंग से पीडि़त और खान/आईईडी विस्‍फोट के पीडि़तों की सहायता के लिए केंद्रीय योजना।
2. कैबिनेट ने डीएनए प्रौद्योगिकी (उपयोग एवं अनुप्रयोगविनियमन विधेयक-2018 को मंजूरीदी
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने डीएनए प्रौद्योगिकी (उपयोग एवं अनुप्रयोग) विनियमन विधेयक-2018 को मंजूरी दे दी है।
  • ‘डीएनए प्रौद्योगिकी (उपयोग एवं अनुप्रयोग) विनियमन विधेयक’ को कानून बनाए जाने के पीछे प्राथमिक उद्देश्य देश की न्यायिक प्रणाली को समर्थन देने एवं सुदृढ़ बनाने के लिए डीएनए आधारित फोरेन्सिक प्रौद्योगिकियों के अनुप्रयोग को विस्तारित करना है।
  • आपराधों के समाधान एवं गुमशुदा व्यक्तियों की पहचान के लिए डीएनए आधारित प्रौद्योगिकियों की उपयोगिता दुनियाभर में स्वीकृत है।
3. मंत्रिमंडल ने त्रिपुरा के अगरतला हवाई अड्डे का नाम बदलने की मंजूरी दी
प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने त्रिपुरा के अगरतला हवाई अड्डे का नाम बदलकर महाराजा बीर विक्रम माणिक्‍य किशोर हवाई अड्डा, अगरतला करने की मंजूरी दी।
  • यह निर्णय, त्रिपुरा के लोगों की लम्‍बे समय से चली आ रही मांग तथा त्रिपुरा सरकार द्वारा महाराजा बीर विक्रम माणिक्‍य किशोर को श्रद्धांजलि देने के आलोक में लिया गया।
  • महाराजा बीर विक्रम माणिक्‍य किशोर 1923 में त्रिपुरा राज्‍य के राजा बने। वे एक विद्वान और विन्रम शासक थे।
  • महाराजा बीर विक्रम माणिक्‍य किशोर द्वारा दान में दिये गये जमीन पर 1942 में अगरतला हवाई अड्डे का निर्माण किया गया।
4. पियुष गोयल ने 'खान प्रहरी' ऐप लॉन्च किया
केंद्रीय रेलवे, वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री श्री पियुष गोयल ने सीएमपीडीआई, रांची द्वाराविकसित कोयला खान निगरानी और प्रबंधन प्रणाली (सीएमएसएमएस) और मोबाइलएप्लिकेशन 'खान प्रहरी' जारी किये।
  • इस अवसर पर बोलते हुए श्री पियुष गोयल ने कहा कि आज देश में अवैध खनन एकगंभीर समस्या है, खासतौर पर उन इलाकों में जहां कोयला खनन किया जाता है।
  • अवैध कोयला खनन  केवल देश के संसाधनों को नुकसान पहुंचाता है बल्कि पर्यावरणके लिए भी हानिकारक है।
5. राष्‍ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग में उपाध्यक्ष और सदस् के एक-एक पद के निर्माण कोमंजूरी
प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने राष्‍ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग में उपाध्‍यक्ष और सदस्‍य के एक-एक पद के निर्माण को मंजूरी दी।
  • यह निर्णय, आयोग के कार्य कुशलता को बेहतर बनाने तथा लक्षित समूह के कल्‍याण और विकास के उद्देश्‍य को पूरा करने के संदर्भ में लिया गया।
  • राष्‍ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग, सफाई कर्मचारियों तथा हाथ से सफाई करने वालों के कल्‍याण के लिए कार्य करता है।
6. क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की पुनर्पूंजीकरण योजना को 2019-20 तक विस्तार देने की मंजूरी
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों कीपुनर्पूंजीकरण योजना को अगले तीन वर्षों अर्थात् 2019-20 तक विस्तार देने की मंजूरी दी है।
  • इसके माध्यम से आरआरबी को न्यूनतम निर्धारित पूंजी को प्रतिशत के जोखिमपरिसंपत्ति अनुपात (सीआरएआरपर बनाये रखने में सहायता मिलेगी।
  • एक मजबूत पूंजीगत संरचना और सीआरएआर के न्यूनतम स्तर से आरआरबी कीवित्तीय स्थिरता सुनिश्चित होगी। इसके माध्यम से आरआरबी वित्तीय समावेश मेंमहत्वपूर्ण भूमिका अदा करने और ग्रामीण क्षेत्रों की पूंजीगत जरूरतों को पूरा करने मेंसक्षम होंगे।
  • देश में 56 आरआरबी कार्यरत हैं। 31 मार्च, 2017 तक आरआरबी ने कुल 2,28,599 करोड़रुपये का ऋण दिया था।
7. बैंक ऑफ चाइना को भारत में संचालन शुरू करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक से लाइसेंसमिला
भारतीय रिजर्व बैंक ने भारत में संचालन शुरू करने के लिए बैंक ऑफ चाइना को लाइसेंस जारी किया है।
  • प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को पिछले महीने चीनी शहर क़िंगदाओ में एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान मिलने पर बैंक ऑफ चाइना को भारत में शाखाएं स्थापित करने की अनुमति देने के लिए प्रतिबद्धता जाहिर की थी।
  • बैंक ऑफ चाइना चीन में बहुत कम सरकारी स्वामित्व वाले वाणिज्यिक बैंकों में से एक है।
8. वैश्विक बैंकों की 'उच्च जोखिमसूची में 25 देश
चीन, संयुक्त अरब अमीरात, साइप्रस और महत्वपूर्ण रूप से 21 अन्य देशों के साथ मॉरीशस को विदेशी फंडों के लिए संरक्षक के रूप में कार्यरत वैश्विक बैंकों द्वारा "उच्च जोखिम वाले क्षेत्राधिकार" के रूप में टैग किया गया है, जिसमें भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों का सबसे बड़ा समूह शामिल है।
  • सेबी पंजीकृत विदेशी पोर्टफोलियो फंड 56 देशों के माध्यम से भारत में निवेश करते हैं। इनमें से 25 को अब 'उच्च जोखिम' माना जाता है।
9. भारतीय खेल प्राधिकरण का नाम अब स्पॉर्ट्स इंडिया होगा 
केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने घोषणा की कि अस्तित्व में आने के 34 से अधिक वर्षों बाद, अब भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) का नाम स्पॉर्ट्स इंडिया के रूप में बदल दिया जाएगा।
  • 1984 में स्थापित स्पोर्ट्स बॉडी ने अपनी 50 वीं शासी निकाय की बैठक आयोजित की, जहां यह भी निर्णय लिया गया कि निर्णय लेने में कोच को महत्व दिया जायेगा और एथलीटों के खाद्य खर्च में भी वृद्धि होगी।

SEARCH